Categories: हिमाचल

नयना देवी के दरबार पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू , मां के दर पर नवाया शीश

<p>लोहड़ी के पावन उपलक्ष्य पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने जहां विश्व बिख्यात शक्ति पीठ श्री नैना के दर्शन किए और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं, पर उन्होंने लगभग आधा घंटा से ज्यादा समय माता जी के गर्भ गृह में बैठ कर ध्यान भी लगाया और प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डाली। हालांकि, पिछले सप्ताह भी सिद्धू श्री नैना देवी जी के दरबार में पहुंचे थे और आरती में भाग लिया था।</p>

<p>पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि सभी धर्म एक समान है और सभी का भगवान एक है। उन्होंने कहा कि वह भगवान से सिर्फ एक ही बात मांगते हैं की विश्व का कल्याण हो और सर्वत्र का भला हो और आपसी भाईचारा बड़े। यही कामना वह माता रानी के दरबार में करते हैं।</p>

<p>सिद्धू ने कहा की बचपन से ही उनकी माताजी ने जहां पर उन्हें माता सती की कहानियां सुनाई वहीं, पर उनके पिता ने उन्हें गुरबाणी का श्रवण कराया और उनका बचपन पूरी तरह से धार्मिक रंगत में लगा रहा और उसी का फल है कि आज वह हिंदू और सिख भाईचारे के प्रतीक है। नवजोत&nbsp; सिंह सिद्धू ने कहा कि माता के दरबार में आकर वे किसी भी राजनीतिक बात नहीं करना चाहते लेकिन, माता रानी सब की मनोकामना पूर्ण करें और माता का आशीर्वाद उनके और उनके परिवार पर हमेशा बना रहे यही वो कामना करते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

2 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

2 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

3 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

3 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

6 hours ago