Follow Us:

दूसरे नवरात्रे पर नयना देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

सुनिल ठाकुर, बिलासपुर |

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में नवरात्रों के दौरान उमड़ा आस्था का सैलाब अब तक मां के दरबार में 50,000 से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं। दिन हो या रात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ रही है।

हालांकि की हिमाचल प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का बंदोबस्त किए गए हैं । पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी बिहार और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु भारी संख्या में माता के दरबार में पहुंच पूजा अर्चना हवन यज्ञ करके अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश बीजेपी  के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने भी माता के दरबार में नवरात्री पूजन किया कन्या पूजन किया और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की इस मौके पर उनके साथ प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा भी मौजूद थे मंदिर न्यास के द्वारा उन्हें माता की चुनरी और प्रसाद देकर सम्मानित भी किया गया। कुल मिलाकर नवरात्रों के दौरान माता के दरबार में जहां पर माता का दरबार आस्था के रंग में रंग गया है। वहीं पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नवरात्र मेला के दौरान उमड़ रही है।