Follow Us:

बिलासपुर की नेहा ने जीता ‘मिस नमो इंडिया’ का खिताब

सुनील ठाकुर |

बिलासपुर के ऋषिकेश गांव की नेहा चौधरी लगातार सफलता के मुकाम हासिल कर रही है। मिस अखंड और मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी नेहा ने इस बार अमन गांधी प्रोडक्शन द्वारा आयोजित मिस नमो इंडिया का खिताब अपने नाम किया है। नेहा को अमन गांधी प्रोडक्शन ने नमो इंडिया के खिताब से सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार मिस नेहा चैधरी का चयन मिस नमो इंडिया की प्रतियोगिता के लिए हुआ था जहां पर पूर्व में टाइटल विजेताओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेते हुए नेहा चौधरी ने बाजी मारी। गौर रहे कि नेहा चौधरी ने राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर टाइटल अपने नाम करते हुए मॉडलिंग और समाजसेवा की दुनिया में नाम कमाया है। नेहा ने बताया कि अमन गांधी फिल्म प्रोडकशन द्वारा मिस नमो इंडिया प्रतियागिता का आयोजन किया गया।

इसमें उन्होंने भाग लेते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि देश और समाज हित के मुद्दों से जुड़ कर माॅडलिंग और ग्लैमर की दुनिया में काम कर रही हूं।