Follow Us:

कोरोना वायरसः हिमाचल में न मास्क और न ही मिल रहा सैनिटाइजर

नवनीत बत्ता |

हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना वायरस से निपटने के लिए मीडिया के माध्यम से जरूर संबोधन कर रहा है। प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में जरूर है लेकिन बाजार से मास्क और सैनिटाइजर खत्म हो चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार बाजार में इनके दाम भी बहुत अधिक बढ़ चुके हैं। जो मास्क 10 रुपये का था वो अब दिल्ली बाजार में बड़ी मांग के चलते 40 रूपये और 30 वाला 70 रूपये में मिल रहा है। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि 95 साइज का मास्क मिल ही नहीं रहा है।

प्रदेश में ये स्थिति सभी जिलों में बनी हुई है। वहीं, मास्क सप्लायर कह रहे हैं कि दिल्ली में बड़ी मांग के बाद हिमाचल में स्टॉक आना ही बंद हो चुका है और सबसे बडी बात है कि जिनके पास यहां स्टॉक था वो भी दिल्ली में जाकर बेच रहे हैं।

बता दें कि हिमाचल में भी 4 संदिग्ध मरीज कोरोना वायरस के पाए गए हैं। इनके ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है जिसके इनके वायरस की पुष्टि की जा सकती है। हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कहा है कि खांसी-जुकाम होने पर डॉक्टर के पास जाए और अपना चेकअप करवाएं। इसके अलावा खांसने और छींकने के बाद अपने हाथ जरूर धोएं।