हिमाचल

अपने गृह जिला हमीरपुर पहुंचे न्यूजीलैंड के सांसद डॉ. गौरव शर्मा

हमीरपुर जिला के हडेटा गांव निवासी डॉ गौरव शर्मा आजकल अपने घर पर आए हुए हैं। गौरव शर्मा न्यूजीलैंड में सांसद हैं। हमीरपुर में हडेटा गांव में पहुंचे सांसद डॉ. गौरव शर्मा ने कहा कि भारत में न्यूजीलैंड की ओर से ऑफिशियल टूर पर आए हुए हैं जिसमें दिल्ली में राजनीतिज्ञों के साथ वार्तालाप के अलावा संसद में भी जाकर जानकारी हासिल की है। भारत और न्यूजीलैंड देश में किसी तरह से दोस्ती गहरी और आपसी संबंधों में ज्यादा सुधार हो इसके चलते ही ऑफिशियल टूर पर आकर वार्तालाप की गई है।

सांसद डॉ. गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल के मशोबरा में छह हजार करोड रूपये का प्रोजेक्ट को लेकर न्यूजीलैंड कामकाज देख रहा है जिसमें किसी तरह से सेब की बैराइटी को और बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि बर्ल्ड बैंक के पैसों से सेब की बैराइटी को बढ़िया बनाने के लिए काम किया जा रहा है।

गौरव शर्मा ने कहा कि जनता की सेवा करना ही राजनेता का काम होता है। जितना काम किया जाएगा उतना ही फल मिलेगा और प्रदेश में भी ऐसा ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश सेवा में कोई भी पार्टी आड़े नहीं आती है क्योंकि जनता की सेवा करना ही ध्येय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड की वजह से हर देश की आर्थिकी पर फर्क पड़ा है । हर देश के लिए महत्वपूर्ण है कि किसी तरह से आर्थिकी को आगे बढ़ाया जाए इस पर काम होना चाहिए।

बता दें कि हमीरपुर के हडेटा निवासी डॉ गौरव शर्मा ने न्यूजीलैंड में सांसद बनकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। न्यूजीलैंड में हैमिल्टन वेस्ट सीट से लेबर पार्टी के टिकट पर डॉ. गौरव शर्मा ने जीत हासिल की थी। डॉ गौरव शर्मा कई साल पहले न्यूजीलैंड में शिफ्ट हो गए हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

2 mins ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

3 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

4 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

6 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

7 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

7 hours ago