Categories: हिमाचल

NIC हिमाचल का कोविड सॉफ्टवेयर डिजिटल इण्डिया पुरस्कार के लिए चयनित

<p>भारत सरकार ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, हिमाचल प्रदेश द्वारा तैयार किए गए सॉफ्टवेयर कोविड-19 सैंपल कलेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम को डिजिटल इण्डिया पुरस्कार-2020 के लिए चयनित किया है। इस सॉफ्टवेयर को यह पुरस्कार इनोवेशन इन पैंडेमिक श्रेणी में दिया जा रहा है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविद यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। इसके लिए वर्चुअज समारोह 30 दिसम्बर, 2020 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।</p>

<p>प्रदेश के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर सॉफ्टवेयर विकसित करने की जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश को सौंपी गई थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गतिशील नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राज्य स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय सहभागिता से एनआईसी हिमाचल प्रदेश ने इस सॉफ्टवेयर को डिजाइन और विकसित किया। यह सॉफ्टवेयर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के लिए तैयार किया गया है। हिमाचल के विज्ञानियों ने एनआईसी की महानिदेशक डॉ. नीता वर्मा के दिशा-निर्देशों के अनुसार लॉकडाऊन के दौरान इस वर्ष अप्रैल माह में प्रतिदिन लगभग 20 घण्टे कार्य करते हुए इसे तैयार किया। देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में इसका उपयोग एक लाख से अधिक सैंपल एकत्रित करने के लिए किया जा रहा है। अब तक लगभग 8 करोड़ से अधिक सैंपल इकट्ठे किए गए हैं।</p>

<p>प्रवक्ता ने कहा कि कोविड-19 वायरस से संबंधित रैपिड एन्टीजन टेस्ट, आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए किसी भी व्यक्ति का ब्यौरा इस सॉफ्टवेयर में प्रविष्ट किया जाता है। इसके उपरान्त उस व्यक्ति का टेस्ट लिया जाता है और टेस्ट रिपोर्ट की जानकारी इस सॉफ्टवेयर में प्रविष्ट की जाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली में एक वैब एप्लीकेशन और दो मोबाइल एप्लीकेशन शामिल हैं। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से संक्रमित मरीजों से संबंधित जानकारी &nbsp;https://covid19cc.nic.in&nbsp;पोर्टल पर सभी जिला दण्डाधिकारी अथवा स्वास्थ्य अधिकारियों को उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त आरोग्य सेतु ऐप में भी इस डेटा का प्रयोग किया जाता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला में निकाला सद्भावना मार्च, शांति बनाए रखने की ली शपथ

  Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्‍मों पर मरहम लगाने…

2 hours ago

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

2 hours ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

3 hours ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

  शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

3 hours ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

4 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

  Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

4 hours ago