Follow Us:

मंडी जिला भाजपा कार्यकारिणी का प्रधान निहाल चंद ने किया विस्तार, मंडी के सोमेश व दरंग के संजय बने महामंत्री

desk |

भारतीय जनता पार्टी मंडी जिला के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद अपनी मंडी संगठनात्मक जिला की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में  मंडी सदर से सोमेश उपाध्याय और दरंग से संजय ठाकुर को महामंत्री जबकि सराज के शेर सिंह, दरंग के मोहन ठाकुर, बल्ह के रणवीर सिपहिया, सदर मंडी के पंकज शर्मा और धर्मपाल व जोगिंद्रनगर के रोशन लाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा  जोगिंद्रनगर की ममता भाटिया, सराज की भारती  शर्मा, बल्ह की सुकन्या, दरंग के खीमी राम और चूड़ामणि, व सदर मंडी के शिवराम बनेर को सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सदर के दीपक गुलेरिया को कोषाध्यक्ष, सदर के रोहित भभोरिया को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है।

बल्ह के राकेश वालिया को जिला मीडिया प्रभारी और सदर मंडी के पंकज कपूर को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और जल्द जिला की शेष कार्यकारिणी की भी घोषणा की जाएगी।