Follow Us:

ऊना के निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में जीता रजत पदक, GS बाली ने दी बधाई

डेस्क |

हिमाचल के जिला ऊना के रहने वाले निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीता है। 21 साल के निषाद कुमार ने 2.06 मीटर की ऊंची कूद लगाकर दूसरे स्थान पर रहे। अमेरिका के डलास वाई को भी रजत पदक से ही निवाजा गया क्योंकि उन्होंने भी निषाद कुमार जितना ही बराबर ऊंची कूद की थी। पहले स्थान पर अमेरिका के रोडरीक ने 2.15 मीटर की सबसे ऊंची कूद कर पहला स्थान हासिल किया है।

जानकारी के मुताबिक, ऊना के रहने वाले निषाद कुमार ने एक दुर्घटना में अपना दायां हाथ गंवा दिया था। ये हादसा तब हुआ था जब वे केवल 8 साल के थे। ऐसे में उन्होंने अपने ट्रेनिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी और आज एशियाई रिकॉर्ड बनाया। उनकी इस जीत के लिए देश के प्रधानमंत्री से लेकर हिमाचल प्रदेश के मुखिया तक ने उन्हें बधाई दी औऱ उनके सफ़ल भविष्य की कामना की।

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने भी निषाद कुमार की इस जीत पर चंद अलफाज़ कहे। उन्होंने कहा कि 'वीर भोग्या वसुंधरा। और वीर किसी भी क्षेत्र में हो सकते हैं। टोक्यो पैरा आलोम्पिक गेम्स में  हाई जम्प में   रजत पदक जीतकर ऊना जिला के निषाद कुमार ने आज उपरोक्त शब्दों को सही मायनों में चरितार्थ किया है। निषाद कुमार की इस उपलब्धि पर उन्हें और प्रदेशवासियों को  हार्दिक बधाई ।'