Follow Us:

ग्लेशियर में दबे 4 जवानों का नहीं मिला सुराग, 12वें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

किन्नौर जिले के नामज्ञा डोगरी में ग्लेशियर की चपेट में आकर लापता हुए 4 जवानों की तलाश रविवार सुबर फिर शुरू की गई। रात भर बर्फबारी के बाद सुबह मौसम साफ हो गया जिसके बाद जवानों की तलाश शुरू कर दी गई।

बता दें की 20 फरवरी को हिमस्खलन की चपेट में आए लापता जवानों में से एक जवान का शव घटना के बाद ही बरामद हो गया था और एक का शव शनिवार को मिला जबकि शेष 4 जवानों की तलाश के लिए रविवार सुबह फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

एडीएम पुह शिव मोहन सैनी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है जिसमें  डीआरडीओ के सांइटिस्ट्स का एक विशेष दल घटना स्थल पर पहुंचा है। इस दौरान दल के साथ और एक खोजी कुते को भी शामिल किया गया है। दल ने मौके पर पहुचकर आधुनिक उपकरणों सहित डॉग स्क्वायर्ड की मदद से जवानों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही आर्मी, आईटीबीपी, ग्रेफ की विशेष टीमों द्वारा सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। इस दौरान आधुनिक मशीनरीज के अलावा स्थानीय ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है।