<p>किन्नौर जिले के नामज्ञा डोगरी में ग्लेशियर की चपेट में आकर लापता हुए 4 जवानों की तलाश रविवार सुबर फिर शुरू की गई। रात भर बर्फबारी के बाद सुबह मौसम साफ हो गया जिसके बाद जवानों की तलाश शुरू कर दी गई।</p>
<p>बता दें की 20 फरवरी को हिमस्खलन की चपेट में आए लापता जवानों में से एक जवान का शव घटना के बाद ही बरामद हो गया था और एक का शव शनिवार को मिला जबकि शेष 4 जवानों की तलाश के लिए रविवार सुबह फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।</p>
<p>एडीएम पुह शिव मोहन सैनी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है जिसमें डीआरडीओ के सांइटिस्ट्स का एक विशेष दल घटना स्थल पर पहुंचा है। इस दौरान दल के साथ और एक खोजी कुते को भी शामिल किया गया है। दल ने मौके पर पहुचकर आधुनिक उपकरणों सहित डॉग स्क्वायर्ड की मदद से जवानों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही आर्मी, आईटीबीपी, ग्रेफ की विशेष टीमों द्वारा सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। इस दौरान आधुनिक मशीनरीज के अलावा स्थानीय ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है।</p>
<p> </p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…