हिमाचल

कांग्रेस समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

नगर परिषद जोगिंद्र नगर में मंगलवार को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ है। उपमंडल अधिकारी नागरिक एवं सचिव नगर परिषद मेजर विशाल ​शर्मा के कार्यालय में सारी प्रक्रिया हुई। विशेष बैठक में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ जिसके लिये मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। दोनों के खिलाफ चार-चार मत पड़े।

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष अपने पद को मात्र एक साल ही संभाल पाए। वार्ड एक जीती ममता कपूर जो अध्यक्ष के पद पर बनी थी और वार्ड छह से जीते अजय धरवाल जो उपाध्यक्ष के पद पर एक साल तक आसीन रहे।

सात वार्डों की नगर परिषद में चार लोगों ने मतदान कर अविश्वास प्रस्ताव लाया है जिसमें वार्ड 2 से राजीव कुमार, तीन से प्रेरणा ज्योति, चार से शीखा तथा पांच से प्यार चंद है। मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद आगामी कार्रवाई जिलाधीश के आदेशों के बाद पूरी होगी।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

3 mins ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

10 mins ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

21 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

50 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

1 hour ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

6 hours ago