Categories: हिमाचल

गरीबों का राशन डकारने की किसी को नहीं इजाजतः कपूर

<p>प्रदेश के गरीबों के राशन को डकारने की किसी को भी इजाजत नहीं है। ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। वहीं दालों और चीनी की खरीद व्यवस्था को सरकार ने पुष्ट किया है। कांग्रेस राज में इन सभी मामलों में खुली लूट मची हुई थी।</p>

<p>ऊना में पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कहा कि जनता के पैसे को कुछ लोग बुरी तरह से लूट कर सत्ता का आनंद उठा रहे थे। इस पर बीजेपी ने सरकार ने आते ही अंकुश लगाया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार किसी के विरुद्ध राजनीतिक द्वेष के चलते कार्रवाई नहीं करेंगी, लेकिन गुणवत्ता और भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया जाएगा। कपूर के अनुसार गैस एजैंसियों द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को अंडर-वेट गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे थे, जिस पर भी उन्होंने एक्शन लिया है। इस संबंध में 11 एजैंसियों के चालान काटे गए हैं।</p>

<p>वहीं पैट्रोलिंग कंपनियों को भी पैट्रोप पंप में उपभोक्ताओं को नागरिक सुविधाओं को माकूल बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश में अनेकों पैट्रोल पंपों पर वॉशरुम की स्थिति अत्यंत खराब है। जिसे सुधारने के लिए आईओसी और अन्य पैट्रोलिंग कंपनियों के पदाधिकारियों को कहा गया है। कपूर ने कहा कि एफसीआई के पदाधिकारियों से बैठक कर उन्हें प्रदेश में सप्लाई किए जा रहे राशन की क्वालिटी को बनाए रखने के लिए भी कहा गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

  सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

31 mins ago

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

  Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

1 hour ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

  New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

1 hour ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

16 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

16 hours ago