हिमाचल

महिलाओं को ₹1500 देने की अधिसूचना जारी

हिमाचल की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। हिमाचल सरकार ने महिलाओं को ₹1500 देने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए महिलाएं आज से आवेदन कर सकेंगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना नोटिफाई कर दी है।

वहीं सरकार की ओर से यह शर्त भी है कि जिन-जिन के घर में सरकार की तरफ से रेगुलर इनकम नहीं है और जिन महिलाओं की आयु 18 से 59 के बीच है उन्ही महिलाओं को यह राशि मिलेगी।
राशि पाने वाली महिलाओं को तहसील कल्याण अधिकारी के पास आवेदन करना होगा।
इसके अलावा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला का हिमाचल प्रदेश की मूल निवासी होना अनिवार्य है।

महिलाओं को 1500 प्राप्त करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म के साथ फोटोग्राफ, बोनाफाइड, बैंक या डाकघर अकाउंट आधार, राशन कार्ड की फोटो कॉपी जमा करवानी होगी। एप्लीकेशन फॉर्म जिला कल्याण अधिकारी या तहसील कल्याण अधिकारी के ऑफिस में फ्री मिलेंगे। इसके अलावा विभागीय वेबसाइट www.esomsa.hp.gov.in पर उपलब्ध होंगे।

Kritika

Recent Posts

लोकसभा, विस उपचुनाव की ईवीएम और वीवीपैट की हुई दूसरी रेंडजमाईजेशन

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी…

14 mins ago

48919 आवेदनों में से अब तक 37362 प्रपत्र स्वीकृत: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां जानकारी दी कि 85 वर्ष से अधिक…

16 mins ago

व्यय रजिस्टर का शैडो आब्जर्वेशन रजिस्टर से मिलान जरूरी

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चैधरी आईआरएस ने…

18 mins ago

रेसर विजेता श्रेया लोहिया को प्रतिभा पुष्प अवार्ड से नवाजा

यूएस बेस्ड एनआरआई प्रतिभा पुष्प फाउंडेशन जो वर्ष 2018 से पुरातत्व, नृत्य, मेले और त्यौहार,…

21 mins ago

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

16 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

16 hours ago