Follow Us:

अब डिपुओं में मिलेगा गुम्मा नमक और दैनिक उपभोग की अन्य वस्तुएं: राजेंद्र गर्ग

डेस्क |

प्रदेश के सभी राशन डिपो में अब गुम्मा नमक भी मिलेगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि गुम्मा नमक प्रदेश का अपना उत्पाद है और इसके चिकित्सीय लाभ भी हैं। इसलिए प्रदेश सरकार राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की सभी दुकानों में गुम्मा नमक उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से चाय, शैंपू, बालों का तेल, साबुन, टूथपेस्ट, इत्यादि दैनिक उपभोग की उपभोक्ता वस्तुएं बाजार दर से कम दरों पर उपलब्ध करवायी जाएंगी, जिससे निगम की आय में भी वृद्वि होगी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों को गुणवत्तायुक्त पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है।

मंत्री राजेंद्र गर्र ने कहा कि खाद्य आपूर्तिन निगम निरन्तर लाभ अर्जित करने वाली संस्था बनी हुई है। निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में अर्जित लाभ का 10 प्रतिशत लाभांश प्रदेश सरकार को प्रदान किया गया, जो 35.15 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि निगम हिमाचल प्रदेश सहकारी समितियों को भी वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।

खाद्य आपूर्ति निगम में भरे जाएंगे 29 पद

बैठक में निगम के कर्मचारियों के हित में संशोधित वेतनमान लागू करने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। संशोधित वेतनमान लागू होने से निगम के लगभग 800 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। निगम के कर्मचारियों के हितों के मद्देनजर 20 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके 36 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लिपिक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा और चतुर्थ श्रेणी के 29 पदों को करूणामूलक आधार पर भरा जाएगा।