Categories: हिमाचल

अब रविवार को भी खुला रहेगा फोर्टिस कांगड़ा, उपलब्ध रहेंगी OPD सेवाएं

<p>फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अब रविवार को भी खुला रहेगा और ओपीडी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ये सेवाएं सामान्य दरों पर ही मुहैय्या करवाई जाएंगी और मरीज को इसके लिए कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। मरीजों की सहूलियत को देखते हुए अस्पताल ने बिना किसी छुट्टी के लगातार ओपीडी सेवाएं उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि फोर्टिस कांगड़ा &rdquo;हर दिन, हर पल&rdquo;, मरीजों को समर्पित मेडिकल सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि जरूरतमंदों को सही समय पर सही उपचार उपलब्ध करवाया जा सके।</p>

<p>उन्होंने कहा कि&nbsp; मरीजों की जरूरतों को देखते हुए मैनेजमेंट ने संडे के दिन भी ओ पी डी सेवाओं को खुला रखने का निर्णय लिया है। इस सुविधा से न केवल नौकरीपेशा लोगों को स्वास्थ्य परामर्श और जांच करवाने में सुविधा होगी, बल्कि सामान्य बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को भी सोमवार का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसी के साथ स्कूल-कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों को बिना छुट्टी किए उपचार लेने का विकल्प उपलव्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अकसर यह अनुभव किया गया है कि छुट्टी के दिन विशेषज्ञ सेवाएं न होने से मरीजों को भटकना पड़ता है और उन्हें आवश्यक इलाज नहीं मिल पाता है। संडे ओपीडी की ये सेवाएं पहली सितंबर से प्रभावी हो जाएंगी।</p>

<p>गुरमीत सिंह ने बताया कि संडे ओपीडी में सामान्य रोग, स्त्री रोग, ह्रदय रोग, नवजात व बाल रोग और ई एन टी सेवाएं मुख्यता मौजूद रहेंगी। इसके अलावा इस दिन क्लीनिकल जांच व अन्य डायग्नोस्टिक सेवाएं भी प्रभावी रहेंगी, जबकि एमरजेंसी की स्थिति में अन्य सेवाएं पहले की तरह आन कॉल उपलब्ध रहेंगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

20 mins ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

38 mins ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

  शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

49 mins ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

2 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

  Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

2 hours ago

आज का राशिफल 27 सितंबर 2024, शुक्रवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन सामान्य…

2 hours ago