Follow Us:

कांगड़ाः कर्मचारियों को बताई NPS की खामियां

रजिंद्र सिंह |

जिला कांगड़ा के मटौर में  स्टेट असिस्टेंट लाइब्रेरियन जोनल  मीटिंग में चम्बा, कांगड़ा ऊना के कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ने  NPS की खामियों के बारे में अवगत कराया। इस मीटिंग में  कांगड़ा ब्लॉक प्रधान राजीव समकरिया, राज्य महिला विंग उपाध्यक्ष मोनिका राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मीटिंग में मंडी से एसोसिएशन के पूर्व महासचिव जिला मंडी भगत सिंह गुलेरिया  जोगिन्द्रनगर मंडी से एसोसिएशन के सक्रिय साथी धर्म चंद राणा ने भी अपने विचार रखे इस अवसर पर कर्मचारियों को एसोसिएशन के कैलेंडर भी वितरित किए गए।