Follow Us:

मंडी: गुरूकोठा पाठशाला के NSS स्वयंसेवियों को सीता राम ने पढ़ाया पर्यावरण संरक्षण का पाठ

|

मंडी: राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुरूकोठा में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को स्त्रोत व्यक्ति के तौर पर राष्ट्पति से पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत अध्यापक सीता राम वर्मा ने स्वयंसेवियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण, कूड़ा कचरा प्रबंधन, खरपतवार उन्मूलन, जल संरक्षण समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।

सीता राम वर्मा जो भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से मनोनीत जीवन जंतु कल्याण प्रतिनिधि भारत सरकार हैं ने गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन पर प्रकाश डाला तथा पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह चंदेल व सहायक अधिकारी मंजू वालिया ने सीता राम वर्मा का स्वागत किया, उन्हें शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया व स्मृति चिह्न से अलंकृत किया।

कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता राजनीति विज्ञान नरेंद्र सिंह चंदेल ने इस मौके पर स्वयंसेवियों से कहा कि जो ज्वलंत बिंदुओं पर आपने ज्ञान अर्जित किया, उसका अनुसरण करने अपने उपर क्रियान्वित करने का आग्रह किया।