Categories: हिमाचल

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में अब नहीं बढ़ेगी आवारा कुत्तों की संख्या, एनिमल रेस्क्यू ट्रस्ट करेगा नसबंदी

<p>स्मार्ट सिटी धर्मशाला में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से निजात मिलने वाली है। शहर के विभिन्न वार्डों में आवारा कुत्तों की समस्या ने शहरवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। आए दिन आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटने के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में अब नगर निगम प्रशासन इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने जा रहा है।</p>

<p>आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने के लिए धर्मशाला एनिमल रेस्क्यू ट्रस्ट आवारा कुत्तों की नसबंदी करेगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा ट्रस्ट से एमओयू हस्ताक्षरित किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार एक कुत्ते की नसबंदी पर 750 से 1000 रुपये तक का खर्च आता है, शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए अब नगर निगम कदम उठाते हुए एमओयू हस्ताक्षरित करने जा रहा है।</p>

<p>इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम धर्मशाला के मेयर देवेंद्र जग्गी ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इनकी नसबंदी करवाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत धर्मशाला एनिमल रेस्क्यू ट्रस्ट से एमओयू हस्ताक्षरित किया जाएगा। एमओयू के बाद ट्रस्ट की टीम शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी कर कार्य शुरू करेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

11 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

11 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

11 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

11 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

11 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

11 hours ago