Follow Us:

O.B.C महिलाओं को भी विधानसभा के चुनावों में दिया जाएगा टिकट: सुरेंद्र काकू

डेस्क |

पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू गांव अप्पर दुगियारी में पहुंचे ओ.बी.सी महिला मंडलों ने गणेश चतुर्थी की पूजा व आरती का आयोजन किया गया व ओ.बी.सी महिला मंडलों द्वारा गणेश पूजा में नमस्त किया .

गांव की कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा ओ.बी.सी महिला मंडलों को व गणेश के चरणों में 5100 रुपए दिए पूर्व विधायक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि में भी ओ.बी.सी फाइनेंस कॉर्पोरेशन का चेयरमैन रहा हुं.

अब वक्त आ गया है की ओ.बी.सी महिलाओं को भी संसद व विधानसभा में टिकट मिले व आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले सबसे पहले जिला कांगड़ा व कांगड़ा विधानसभा को ओ.बी.सी महिलाओं को टिकट मिले.

यह आवाज कांग्रेस पार्टी व हमारे नेता राहुल गांधी ने भी ओ.बी.सी आरक्षण देने की बात पुरे भारत वर्ष में उठाई है कांग्रेस ओ.बी.सी हितेशी रही है हिमाचल प्रदेश में भी 18 प्रतिशत आरक्षण कांग्रेस पार्टी ने दिया है.

कांग्रेस पार्टी महिलाओं को संसद में व विधानसभा में पहुंचाएगी गणेश पूजा में भारी संख्या में ओ.बी.सी महिलाओं ने हिस्सा लिया साथ में नौजवानों बजुर्गो व पंचायत प्रधान पंच व सभी गणमान्य लोगों ने गणेश पूजा में हिस्सा लिया व अगले वर्ष मिलने की मनोकामना की।