Follow Us:

IAS कैडर में शामिल हुए अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की

पी. चंद, शिमला |

हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा कैडर में शामिल हुए अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे राज्य के लोगों के कल्याण के लिए और अधिक लगन और निष्ठा से कार्य करेंगे।