हिमाचल

ओल्ड पेंशन बहाली के लिए पूर्व सांसद ने डीसी ऑफिस के बाहर दिया धरना

हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर जहां कर्मचारी आंदोलनरत है वहीं पूर्व सांसद राजन सुशांत भी क्षेत्रीय दलों के साथ कर्मचारियों के साथ मिल कर तीन मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे। राजन सुशांत ने शिमला में बुधवार को डीसी ऑफिस के बाहर संकेतिक धरना प्रदर्शन किया और 3 मार्च को कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा विधानसभा घेराव में शामिल होने का ऐलान किया ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी कई सालों से ओपीएस को लागू करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार कुछ नहीं कर रही है और कर्मचारी पदयात्रा कर रहे हैं। तीन मार्च को विधानसभा का घेराव करने आ रहे हैं जिसमें  सभी क्षेत्रीय दल भी शामिल होंगे और पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन बन्द करने में दो दल कांग्रेस भाजपा जिम्मेवार है।  देश में भाजपा सरकार ने 2003 पुरानी पेंशन बंद की और 2006 में हिमाचल में कांग्रेस सरकार द्वारा कर्मचारियों को पेंशन से महरूम रखा गया। इस सरकार के प्रदेश के सभी क्षेत्रीय दलों को एकत्रित किया गया है और सरकार आज इसको लेकर घोषणा नही करती है तो कल से उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

CM मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान का दावा, कांग्रेस जीतेगी तीनो उप चुनाव

हिमाचल में तीन उपचुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार 5 बजे थम जाएगा और 10…

1 hour ago

‘प्रदेश की वित्तीय हालत खस्ता, CM चुनाव जीतने के लिए बोल रहे झूठ’

पूर्व कर्मचारी नेता गोपालदास वर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। तीन…

1 hour ago

10 जुलाई के बाद प्रदेश में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून

हिमाचल प्रदेश में मानसून अपने दूसरे हफ्ते में है. इसके चलते प्रदेश भर में फ़िलहाल…

1 hour ago

शिमला: फल मंडी में टाइडमैन सेब की आवक बढ़ी

शिमला फल मंडी में सेब की दस्तक के साथ इसकी आवक भी बढ़ने लगी है…

1 hour ago

शिमला: तीसरी पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में वीरभद्र सिंह को किया याद

मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की आज तीसरी पुण्यतिथि है इस मौके पर कांग्रेस कार्यालय राजीव…

3 hours ago

मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य नेताओं ने द…

5 hours ago