भाई बहन के स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व को देश भर में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। लेकिन कुछ सेवारत ऐसे भी हैं जो ड्यूटी या फिर अन्य वजह से बहन से राखी नहीं बंधवा पाते हैं। इनमें पुलिस और सेना के जवान अधिकतर रहते हैं।
इसको देखते हुए बालूगंज थाने में महिला मोर्चा एवम एवीबीपी की कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों एवं थाने के बंदियों को राखी बांधी। इतना ही नहीं राखी के साथ इन कार्यकर्ताओं ने कोरोना से बचने के लिए पुलिस स्टेशन के लिए सेनेटाइजर व मास्क भी दिए। पार्षद किमी सूद ने सभी जवानों को राखी की बधाई दी औऱ उनके सुखद भविष्य की कामना की।



