Follow Us:

मांगों के लिए अनशन पर बैठे दिव्‍यांग की तबीयत बिगड़ी, नहीं सुन रही सरकार

डेस्क |

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके धर्मशाला में आमरण अनशन के लिए बैठे दिव्यांग की तबीयत बिगड़ गई। अनशन पर बैठे बाकी संघ के सदस्यों ने प्रशासन को सूचना दी औऱ एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।

इससे पहले विधायक विशाल नैहरिया और कांग्रेस नेता कुलदीप पठानियां अनशन पर बैठे दिव्यांगों से मिले। दोनों ही नेताओं ने अनशन पर बैठे दिव्यांगों को आश्वासन दिया कि सरकार के सामने उनकी मांगे पूरी करने पर पूरा जोर लगाएंगे। विधानसभा के अंदर भी इस मुद्दे को ज़रूर उठाया जाएगा। लिहाज़ा नेताओं के कहने पर भी विकलांग कल्याण संघ के अध्यक्ष तकदीर सिंह और ब्लॉक के उपाध्यक्ष सुमिंद्र सिंह ने अनशन ख़त्म नहीं किया। उनका कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री उन्हें लिखित में नहीं देते वे अनशन ख़त्म नहीं करेंगे।