Follow Us:

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर HPTDC का तोहफा, खाद्य-पेय पदार्थों पर महिलाओं को 20% छूट

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी एचपीटीडीसी संपत्तियों में महिलाओं को खाद्य और पेय पदार्थों पर 20% की छूट देगा। एसके साथ ही निगम शिमला  रन प्रतियोगिता का शिमला का आयोजन भी करेगा। जिसमें विजेताओं को आश्चर्यजनक उपहार वाउचर भी देगा।

इस दिन द रिज शिमला में आयोजित किया जाएगा। पुरस्कारों में एचपीटीडीसी के होटलों में मुफ्त रहने और मुफ्त भोजन करने को वाउचर शामिल होंगे। स्थानीय सामग्रियों और उत्पादों का उपयोग करके निगम के खाद्य स्टाल पर स्थानीय व्यंजन भी परोसे जाएंगे। निगम इसी दिन से महिलाओं के लिए विशेष दिवस पैकेज भी शुरू करेगा।

प्रदेश पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का अभियान विषय "#BalanceforBetter" है और HPTDC इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लेकर सामाजिक,आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन शैली का जश्न मनाएगा।