<p>देश भर में आज पहली महिला प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा के सामने पुण्य पुष्प भेंट किए। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बेटी इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सेनानियों के साथ काम किया था। उन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है।</p>
<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी में मजबूत नेतृत्व करने की क्षमता थी। उन्होंने आतंकवाद के खात्मे में लिए भरसक प्रयास किए। लेकिन अंत में ख़ुद आतंकवाद की भेंट चढ़ गई। आज उनकी जयंती पर देश उनके योगदान को याद कर रहा है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस के नेताओं ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की व उनके द्वारा देश के लिए दिए गए योगदान को याद किया।</p>
<p>पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाली इंदिरा को आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। एक समय ‘गूंगी गुड़िया’ कही जाने वाली इंदिरा ने अपने कई सख्त फैसलों से सबको चौंका दिया था। उन्होंने प्रिवी पर्स को समाप्त किया और बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने जैसे साहसिक फैसले लिए थे। पिता की मौत के बाद में वह बड़ी तेजी से भारतीय राजनीति के आकाश पर छा गईं।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(7697).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>
Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…
आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…