प्रदेश के युवाओं को एक बार फिर से नगरोटा बगवां में रोजगार का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है. 16 सिंतबर को नगरोटा बगवां के ओबीसी भवन में देश की 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां आ रही हैं. प्रदेश के जिला कांगड़ा की विधानसभा नगरोटा बगवां में हिमपुन 3.0 ( HIMPUN 3.0 ) मैगा जॉब फेयर 2024 करवाया जा रहा है.
आपको बता दें कि सिटी यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा 16 सितंबर 2024 को नगरोटा बगवां के ओबीसी भवन में हिमपुन 3.0 (HIMPUN 3.0) मैगा जॉब फेयर 2024 करवाया जा रहा है। जिसमें 30 से अधिक देश प्रतिष्ठित कंपनियां आ रही हैं. कोई भी इच्छुक अभ्यर्थी 12वीं पास, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, पॉलिटेक्निक पास आवेदन कर सकते है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रैंक रघुबीर सिंह बाली और पूर्व मेयर देविंदर सिंह जग्गी होंगे। आप सभी अधिक जानकारी के लिए 9988173027 (डॉ. वनीत ठाकुर), 9914504907 (डॉ. नित्तन अरोड़ा) इन नंबरों पर संपर्क कर सकते है



