Follow Us:

कुल्लू: जंगल फिर वन माफिया के निशाने पर, देवदार के मोछे बरामद

गौरव, कुल्लू |

कुल्लू  में वन माफिया के निशाने पर गडसा घाटी के जंगल हैं। पार्वती वन मंडल के तहत गड़सा घाटी में देवदार के 10 मोछे बरामद किए हुए हैं। गड़सा के रजियाड़ा बीट में देवदार के पेड़ कटान की भनक लगते ही जैसे ही वन विभाग की टीम ने दबिश दी तो कटान कर रहे वन माफिया मौके से फरार हो गए।

वन विभाग के आरओ रविंद्र गुलेरिया ने इसकी सूचना भुंतर पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली कि गड़सा के रजियाड़ा जंगल में अवैध कटान हो रहा है। इसके बाद आरओ रविंद्र गुलेरिया बीओ भूमि चंद भी वनरक्षक भूपेंद्र सिंह तथा बुद्धि सिंह के साथ मौके पर गए। डीएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।