Follow Us:

सोलन: पिकअप और बाइक में भिड़ंत, एक घायल

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे कम होने का नाम नही ले रहे हैं जोकि चिंता का विषय बने हुए हैं। यह हादसे अधिकतर मानव लापरवाही के कारण सामने आ रहे हैं। जिसमें सबसे बड़ा कारण है ओवर स्पीड और टेकओवर करना। यातायात नियमों का पालन ना करना भी सड़क हदसों को न्यौता दे रहा है। मंगलवार को भी एक सड़क हादसा सोलन के धर्मपुर से सामने आया जिसमें एक पिकअप और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गम्भीर रूस से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।