<p>देवभूमि में नशे के ओवरडोज से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला नाहन के उपमंडल पांवटा साहिब में सामने आया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार पांवटा के हीरपुर निवासी धर्मपाल को नशे की लत थी, युवक स्मैक के नशे का आदी था। पहले भी उसे विकास नगर और नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया था। उपचार करवाने के बाद कुछ दिन ठीक रहने के बाद युवक फिर नशा करने लग गया था। तबीयत बिगड़ने पर युवक को रात में सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर्स ने उसको मृत घोषित कर दिया।</p>
<p>एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि युवक को जब अस्पताल लाया गया था, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी और जांच में ये बात सामने आई है कि युवक शराब सहित कई तरह के नशे करता था। उन्होंने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।</p>
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…