Categories: हिमाचल

शिमला: IGMC में स्क्रब टायफस से 1 और मौत

<p>प्रदेश में स्क्रब टायफस का कहर जारी है। प्रदेशभर में बीमारी से अभी तक 16 मौतें हो चुकी हैं। ताजा मामले में चौपाल के रहने वाले 32 वर्षीय युवक की मौत सोमवार को इलाज के दौरान आईजीएमसी में हुई। जानकारी के अनुसार, युवक चार दिन पहले ही बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हुआ था। आईजीएमसी के डॉक्टर्स ने युवक के मौत की पुष्टि की है। बता दें कि स्क्रब टायफस से पीड़ित लोगों का आंकड़ा प्रदेशभर में 200 के पार पहुंच गया है।</p>

<p>वहीं, आईजीएमसी में रोजना एक नया मामला सामने आ रहा है. स्क्रब टायफस एक जीवाणु से संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलता है, जो खेतों झाड़ियों और घास में रहने वाले चूहों में पनपता है। जीवाणु चमड़ी के माध्यम से शरीर में फैलता है और स्क्रब टायफस बुखार बन जाता है।</p>

<p>स्वास्थय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हर रोज मॉनीटरिंग कर रिपोर्ट निदेशालय और सचिवालय भेजी जा रही है। डॉक्टर्स ने बीमारी से बचने के लिए लोगों को बरसात के दिनों में झाड़ियों और घास में न जाने के निर्देश दिए हैं।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

12 mins ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

33 mins ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

2 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

2 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

16 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

17 hours ago