<p>प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष एवं हिमाचल पिछड़ा वर्ग निगम कांगड़ा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उन्होंने अनुराग ठाकुर को केंद्र सरकार में सूचना प्रसारण और खेल मंत्री बनने पर बधाई दी और उन्हें फतेहपुर आने का न्योता भी दिया। </p>
<p>ओपी चौधरी ने कहा कि अनुराग ठाकुर के खेल मंत्री बनने से जहां देश को फायदा होगा वहीं, हिमाचल जैसे छोटे राज्य को इतना बड़ा सम्मान मिलना गर्व की बात है। अनुराग के खेल मंत्री बनने से देश खेल के क्षेत्र में और अधिक बुलंदियों को छुएगा और भारत खेल जगत में नए आयाम स्थापित करेगा। इसके साथ ही देश में नई प्रतिभाएं भी निखर कर सामने आएंगी। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर के हिमाचल आगमन पर उनका जोरदार तरीके सा स्वागत किया जाएगा।</p>
<p>इसके साथ ही चौधरी ने एक बार फिर से अपनी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद किया है।</p>
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…