Categories: हिमाचल

हिमाचल में 8 जूलाई को ‘ऑरेंज अलर्ट’, भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में 9 जुलाई तक आसमान से आफत बरसने वाली है, क्योंकि मौसम विभाग ने अगले 3 दिन के लिए प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, प्रदेश में 8 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसका मतलब है प्रदेश के मध्यपर्वतीय और मैदानी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। ऐसे में लोगों के लिए प्रशान की ओर से एडवाज़री भी जारी की गई है। जिसके अनुसार बारिश के समय घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग ने कहा है कि तेज बारिश के समय धुंध होने के कारण विजिविलटी भी कम हो जाती है।

प्रदेश में शनिवार को सबसे अधिक तापमान ऊना में 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा शिमला में 26 डिग्री, सुंदरनगर में 33.2, कुल्लू के भुंतर में 35, किन्नौर के कल्पा में 23.5, धर्मशाला में 31.4, नाहन में 30.4, लाहौल स्पीति के केलांग में 24.2, पालमपुर में 29.5, सोलन में भी 29.5, मनाली में 25.8, कांगड़ा में 33.4, मंडी में 33.2, बिलासपुर में 33.9, हमीरपुर 33.7 और चंबा में 33 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

शनिवार रात हुई बारिश में राजधानी में 27.6 mm बारिश दर्ज की गई। वहीं धर्मशाला में सबसे अधिक 43.6 mm बारिश दर्ज की गई। वहीं कांगडा में 16.8mm, ऊना में 6mm और पालमपुर में 5.2mm बारिश दर्ज़ की गई। शनिवार दोपहर बाद भी प्रदेश में शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगडा में बारिश हुई। जिससे प्रदेश में बढ़े हुए तापमान में कुछ राहत मिली।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

12 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

17 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

17 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

17 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

18 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

18 hours ago