Categories: हिमाचल

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शिमला में हेरिटेज टूर का आयोजन

<p>शिमला की टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन ने भी पर्यटकों को लुभाने के लिए एक हेरिटेज टूर का आयोजित किया जिसमें 16 पर्यटकों को शिमला के तीन हेरिटेज भवनों का भ्रमण करवाया गया। पर्यटकों को गुलाब का फुल देकर एजी चौक से शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने रवाना किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिमला में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए संस्था की अच्छी पहल है। शिमला में कई ऐतिहासिक इमारतें और स्थान हैं जो अंग्रेजो के ज़माने में बने हैं उनके बारे में कम लोगों को ही जानकारी है। इसलिए ऐसे स्थानों को एक्स्प्लोर करने से पर्यटक शिमला में रुकेगा जिससे प्रदेश के पर्यटन का विकास होगा। प्रदेश सरकार भी पर्यटन की दृष्टि से काफी काम कर रही है।</p>

<p>वहीं, टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहिंदर सेठ ने बताया कि शिमला में पर्यटक पिछले कुछ समय से ज्यादा ठहर नहीं रहा है। पर्यटक शिमला का रिज मैदान और कुफरी को देखकर दुसरे दिन ही वापिस जा रहा है जिससे पर्यटन कारोबार खतरे में है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए संस्था ने पर्यटकों को अनछुए स्थलों का टूर करवाने का फैसला लिया है जिससे पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। पहले दिन पर्यटकों को एडवांस स्टडी,राज्य संग्रहालय चौड़ा मैदान और आर्मी हेरिटेज म्यूजियम अनाडेल का टूर करवाया गया।</p>

<p>गौरतलब है कि राजधानी शिमला में अंतराष्ट्रीय समर फेस्टिवल को लेकर अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे है। जिसका पर्यटक भी खूब आनंद उठा रहे हैं। होटल एसोसिएशन ने भी पर्यटकों को लुभाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago