Categories: हिमाचल

प्रदेश के 61 हजार हज यात्रियों के लिए किया जाएगा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

<p>हिमाचल के हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से चयनित 61 हज यात्रियों को हज के लिए रवाना किया जाएगा, जो 2019 के लिए दिल्ली के, &lsquo;इम्बार्केशन प्वाइंट&rsquo; से प्रस्थान करेंगे और इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली से 06 जुलाई, 2019 को उड़ान भरेंगे।</p>

<p>उन्होंने कहा कि हाजियों के लिए राज्य में चार स्थानों पर हज शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए मौलाना अब्दुल रऊफ, इमाम जामा मस्जिद कच्चा टैंक नाहन, मौलाना आशिक नालागढ़, मौलाना मूसा, गांव बेला, डाकघर पल्युर, जिला चंबा, कारी मोहम्मद सलाउद्दीन, इमाम, ओल्ड बैरियर मस्जिद, बालूगंज, शिमला को प्रशिक्षकों के रूप में नियुक्त किया गया है।</p>

<p>कांगड़ा और चंबा जिला के 14 चयनित हज यात्रियों को चम्बा में सदर थाने के समीप मरकज जामा मस्जिद, पक्का टाला में 28 जून, 2019 को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिमला जिला के पांच हज यात्रियों को प्रशिक्षण शिमला की संजौली स्थित जामा मस्जिद में 28 जून को दिया जाएगा। जिला सिरमौर के चयनित 22 हज यात्रियों को नाहन स्थित जामा मस्जिद में 29 जून को प्रशिक्षण दिया जाएगा।&nbsp; सोलन और ऊना जिले के 20 हज यात्रियों के लिए, शिविर 29 जून को नालागढ़ के राम शहर रोड स्थित मदरसा फलाह दारैन में आयोजित किया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि इन शिविरों के दौरान टीकाकरण का भी प्रबंध किया जाएगा।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3120).jpeg” style=”height:1280px; width:939px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

1 hour ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

2 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

2 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

3 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

3 hours ago