हिमाचल

गेयटी थेटर में मनाया गया पहाड़ी दिवस, पहाड़ी भाषा के अस्तित्व को जीवित रखने की कवायद

पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में दो कोस के बाद भाषा बदल जाती है। प्रदेश के युवा पहाड़ी भाषाओं और बोलियों को भूलता जा रहा है। पहाड़ी भाषा और बोलियों को जीवित रखने और भावी पीढ़ी को इसके प्रति प्रेरित करने के मकसद से शिमला के गेयटी थेटर में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आज पहाड़ी दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने पहाड़ी भाषा मे कवितायें सुनाई और पहाड़ी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला।

जिला शिमला भाषा एवं संस्कृति अधिकारी अनिल हारटा ने बताया कि आज के समय मे प्रदेश के युवा पहाड़ी भाषा और बोलियों को भुलते जा रहे हैं। पाश्चात्य संस्कृति युवा पीढ़ी पर हावी होती जा रही है जिससे रहन सहन में भी बदलाव हुआ है। युवाओं को प्रदेश की पहाड़ी भाषा और संस्कृति के प्रति जागरूक करने के मकसद से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

शिमला जिला के रामपुर में टांकरी, किन्नौर तिब्बती और भोटी, भरमौर में गद्दी भाषा, ऊपरी शिमला में महासू और मंडी में सराजी भाषा का प्रचलन है। पहाड़ी भाषा के संरक्षण के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग पहल कर रहा है।

Samachar First

Recent Posts

हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम: मुख्यमंत्री

हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : मुख्यमंत्री कंगना को फेल करने…

9 mins ago

नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों,…

13 mins ago

ओपीएस पर भाजपा का स्टैंड स्पष्ट करें जयराम : चन्द्रशेखर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि भाजपा पुरानी…

17 mins ago

जब बच्चे दान दे रहे थे, तब भाजपा के मंत्री भ्रष्टाचार में लगे थे: कांग्रेस

जब बच्चे दान दे रहे थे, तब भाजपा के मंत्री भ्रष्टाचार में लगे थे :…

18 mins ago

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

18 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

18 hours ago