हिमाचल

देहरी कॉलेज में खुलेगा फतेहपुर उपचुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की तीन सीटों और 1 संसदीय सीट के उपचुनाव में चुनावी मैदान में खड़े प्रत्याशियों के भाग्य का पीटारा दो नवंबर मंगलवार को खुलेगा। चुनाव आयोग ने मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सोमवार को पहले से निर्धारित मतगणना केंद्रों पर मतगणना का मॉक ट्रायल किया गया। दो नवंबर को सभी मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों के एजेंटों की मौजूदगी में सुबह 8 बजे से मतों की गणना शुरू होगी।

इसके साथ ही फतेहपुर से उपचुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ गई है। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम फतेहपुर अंकुश शर्मा ने बताया कि पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गणना शुरू की जाएगी। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना वजीर राम सिंह पीजी गवर्नमेंट कॉलेज देहरी में होगी। रैहन स्थित देहरी महाविद्यालय मे फतेहपुर उपचुनाव प्रत्याशियों के भाग्यों का पीटारा खोला जाएगा ।

वहीं, मतदान के बाद पहले से बनाए गए स्ट्रांग रूमों में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लॉक हो चुकी हैं। आपको बता दें कि फतेहपुर विधानसभा के उपचुनाव में 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इनमें कांग्रेस की ओर से भवानी पठानिया, भाजपा की ओर से बलदेव ठाकुर ने चुनाव लड़ा। इसके साथ ही राजन सुशांत और अशोक कुमार सोमल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा है जबकि पंकज कुमार दर्शी ने हिमाचल जनक्रांति पार्टी के उम्मीदवार पर चुनाव लड़ा है।

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

2 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

2 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

2 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

2 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

2 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

6 hours ago