Follow Us:

कांगडा में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, इलाके में फैली सनसनी

समाचार फर्स्ट |

कागड़ा जिला के लूणसू नामक क्षेत्र में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार पंचायत इंदपुर में स्थित तालाब के निकट तिलक राज नामक व्यक्ति के खेत में रविवार सुबह लगभग 7:30 बजे यह गुब्बारा पड़ा हुआ पाया गया। पुलिस के अनुसार राजकुमार खेत में घास काटने के लिए गया था और सबसे पहले उसने इस गुब्बारे को देखा। 

दूसरी ओर गुब्बारा मिलने की बात पूरे क्षेत्र में सनसनी की तरह फैल गई। सफेद रंग के इस गुब्बारे पर हरे रंग में अंग्रेजी में 'दिल-दिल पाकिस्तान' लिखा हुआ है और हरे रंग की तितलियों पर पाकिस्तानी झंडे का निशान है। स्थानीय लोगों ने इस संदर्भ में पुलिस थाना इंदौरा को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने उक्त गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है। आगामी छानबीन जारी है।