Categories: हिमाचल

पालमपुर: धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए 17 लोग निकले पॉजिटिव, FIR के आदेश

पालमपुर के खैरा में धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने पर 17 लोग एक साथ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रशासन ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। एसडीएम पालमपुर, धर्मेश रामोत्रा ने लोगों से धार्मिक अनुष्ठानों एवं कार्यक्रमों में भीड़ इकठा न करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि एमएचए दिशा निर्देशों का शक्ति से पालन कर कोई भी आयोजन करें।

उन्होंने कहा कि खैरा में 17 मामले कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जांच में पाया गया है कि यहां किसी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया था और इसमें एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 43 लोगों के नमूने लिए गए थे, जिसमें 17 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इस आयोजन के लिये प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गयी थी। प्रशासन ने पुलिस को प्राथिमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

कांगड़ा और शिमला में वाहन पंजीकरण और अन्य सुविधाएं ऑनलाइन शुरू

एसडीएम पालमपुर, धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि जिला कांगड़ा और शिमला में वाहन पंजीकरण एवं अन्य सुविधाएं ऑनलाइन आरम्भ की गई हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सुविधा के लिये 30 रुपये और कागज प्रिंटिंग के लिये 10 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। लोकमित्र केंद्रों द्वारा अधिक वसूली की शिकायत भी प्राप्त हो रही हैं। ऐसे केंद्रों  के खिलाफ करवाई अमल में लायी जाएगी।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि संयुक्त कार्यालय परिसर की बेसमेंट में चल रहे आधार केंद्र में यह सुविधा आरम्भ की है और सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  लोग इस सुविधा को अपने फ़ोन पर भी चला सकते हैं।

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

19 mins ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

1 hour ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

2 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago