Categories: हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में तय समय पर होंगे पंचायत चुनाव: वीरेंद्र कंवर

हिमाचल प्रदेश में पंचायती चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही होंगे। इसको लेकर सोमवार को पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय तक हमें कोरोना के साथ चलना पड़ सकता है। ऐसे में पंचायत चुनाव भी इसी के साथ होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं, बिहार के भी इलेक्शन होने हैं। ऐसे में प्रदेश में भी पंचायत चुनाव कोरोना के साथ होंगे।

उन्होंने कहा कि तय समय पर ही पंचायत चुनाव होंगे इसमें कोरोना की कोई बाधा नहीं आएगी। जो भी नियम हैं उनके अनुसार कार्य करते हुए समय पर चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख घोषित करनी है और सरकार पूरी तरह से चुनाव आयोग के साथ रीढ़ की हडडी की तरह खड़ी है और पूरा सहयोग किया जाएगा।

कोरोना काल में 2.70 लाख परिवारों को दिया रोजगार

ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कोरोना संकट काल में मनरेगा के माध्यम से 2.70 लाख परिवारों को रोजगार दिया है। एक-एक परिवार के 2 से 3 लोगों को भी रोजगार दिया है। 21 अप्रैल के बाद 90 करोड़ रुपये की राशि लोगों के खाते में डाली गई है। इतनी की राशि की अदायगी मैटीरियल खरीद के रूप में की है। मुख्यमंत्री एक बीघा योजना सेल्फ हेल्प गु्रप के लिए शुरू की गई है, जो कि किचन गार्डनिंग के लिए है।

पंचवटी योजना के तहत पार्क बनाए जाएंगे, जिसमें कैफेटेरिया और शौचालय भी बनाया जाएगा। 400 करोड़ रुपये की राशि केंद्र की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदेश को दी गई है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रथम चरण में 500 पंचायतों को कचरा मुक्त किया है, जबकि दूसरे चरण में 500 और पंचायतों को कचरा मुक्त किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

12 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

12 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

12 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

12 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

13 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

13 hours ago