Follow Us:

मंडी में पुष्पा पार्ट-2 की कहानी? CID की जांच से होगा खुलासा

➤ मंडी के पंडोह डैम में जमा लकड़ियों की होगी सीआईडी जांच
➤ बादल फटने से आई बाढ़ में बहकर पहुंची थीं भारी मात्रा में लकड़ियां
➤ जांच में पता चलेगा कि लकड़ियां वन विभाग की थीं या किसी और की

पराक्रम चंद, शिमला


Logs in Pandoh Dam: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह डैम में बाढ़ के बाद जमा हुई लकड़ियों की अब सीआईडी जांच होगी।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस मामले की गहन पड़ताल के आदेश जारी किए हैं। बताया गया कि 24 जून को बादल फटने के बाद भारी बारिश और बाढ़ की वजह से बड़ी संख्या में लकड़ियां बहकर डैम तक पहुंचीं।

पुष्‍पा फ‍िल्‍म थीम इसपर काफी चर्चा में रही और सोशल मीडिया पर ये मीम छाई रही। यह जांच किया जाएगा कि ये लकड़ियां आखिर कहां से बहकर आईं, क्या ये वन विभाग की थीं या किसी निजी व्यक्ति की संपत्ति।

सोमवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 9वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस जांच के आदेश दिए। बैठक में आपदा से निपटने की तैयारियों और अब तक हुए नुकसान का जायजा लिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, ओएसडी गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव और अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।

सरकार ने स्पष्ट किया कि इस तरह की आपदाओं में संसाधनों की अनधिकृत कटाई या दुरुपयोग की आशंका पर कड़ी निगरानी की जाएगी। सीआईडी की जांच से यह साफ होगा कि इस मामले में किसी की लापरवाही या मिलीभगत तो नहीं हुई। विभागीय स्तर पर भी जिम्मेदारियों को तय करने की बात कही गई है।