13 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे होमगार्ड जवान सुरजीत पुंडीर की सोमवार को मौत हो गई। बता दें कि 2 फरवरी की रात को हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर तैनात हिमाचल पुलिस होमगार्ड के जवान सुरजीत पुंडीर को तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने घायल कर दिया था। गंभीर अवस्था में सुरजीत को PGI चंडीगढ़ ईलाज के लिए रेफर किया था।
सुरजीत गिरीपार क्षेत्र के आंजभोज की आगरो पंचायत के रहने वाले थे। सोमवार को ये जवान जिंदगी से जंग हार गया। जिसके बाद समूचे गिरी क्षेत्र में शोक की लहर है।