Categories: हिमाचल

पांवटा साहिब: 23वीं उत्तर भारतीय क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज, एक महीने तक चलेगा टूर्नामेंट

पांवटा साहिब में 23वीं वीर शिवाजी उत्तर भारतीय क्रिकेट चैंपियनशिप का आज रविवार को आगाज हुआ है। पांवटा साहिब के डीएसपी सोमदत ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की है। उसके बाद कन्या स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष मधुकर डोगरी ने कहा कि इस प्रतियोगिता की बदौलत पांवटा साहिब से कईं खिलाड़ी निकले हैं जिन्होंने हिमाचल टीम से रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

यही नहीं इस बार पांवटा कॉलेज के छात्रों ने इंटर कॉलेज चैंपियनशिप अपने नाम की। इसमें प्रदेश के 167 कॉलेज में से पांवटा की टीम जीती। गुरविंद्र टोली ने रणजी मे 100 विकेट लिए। पंजाब को 80 रन पर आउट किया जिसमे टोली ने 5 विकेट लिए। इस दौरान पांवटा पीजी कॉलेज की क्रिकेट टीम को सम्मानित किया गया।

मुख्यातिथि डीएसपी सोमदत ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशे से दूर करते हैं जो सराहनीय है। इसका लिए क्लब और पांवटा साहिब के लोग बधाई के पात्र हैं। प्रतियोगिता का पहला मैच देहरादून और विकासनगर के बीच खेला गया। यह टूर्नामेंट एक महीने से अधिक समय तक चलने वाले हैं।

टूर्नामेंट मैं क्या है खास बात

इस आयोजन में उत्तरी भारत उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान इत्यादि क्षेत्रों से टीमें खेलने के लिए आती हैं। जिसे देखने के लिए यहां पर भरपूर मात्रा में युवा और पांवटा के कई स्थानीय बुद्धिजीवी देखने आते हैं। इस आयोजन का सबसे बड़ा फायदा यह रहता है कि युवा नशे से दूर रहे वह अपना पूरा समय खेलकूद में लगाते हैं।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

2 mins ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

9 mins ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

20 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

49 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

1 hour ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

6 hours ago