Follow Us:

पांवटा साहिब में ऐतिहासिक होली मेले की भव्य तैयारियां शुरू

Paonta Sahib Holi Fair 2024 : गुरु की नगरी पांवटा साहिब में ऐतिहासिक होली मेले के भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में नगर परिषद चेयरपर्सन निर्मल कौर, एसडीएम एवं कार्यकारी अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा, पार्षदों और अन्य अधिकारियों ने आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की

सात दिवसीय होली मेले के तहत तीन संस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन होगा, जिसमें स्टार कलाकारों और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रस्तुति का मौका मिलेगा। नगर परिषद ने इस दौरान झूले, ग्राउंड और अन्य गतिविधियों की नीलामी को लेकर योजना बनाई

24 फरवरी तक झूले और लाइटिंग के टेंडर


एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस बार मेले को और भव्य रूप से आयोजित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की कमियों को इस बार दूर किया जाएगा। झूले, ग्राउंड और लाइटिंग के टेंडर 24 फरवरी तक लिए जाएंगे, जिससे मेले में सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके।