Categories: हिमाचल

पांवटा साहिब: शहर में यातायात व्यवस्था सुधरने के लिए पुलिस हुई सख्त, डीएसपी ने दिए आदेश

<p>पावंटा साहिब पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़ा रुख लिया है। यातायात नियमों की अवेहलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएसपी पांवटा साहिब के सख्त आदेशों&nbsp; के बाद पुलिस ने इस मुहिम को शुरू किया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा आए दिन यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं, वहीं बाइकों में तीखी आवाज रखने वाले चालकों को बिल्कुल भी नहीं बक्शा जा रहा है। पिछले 2 दिनों से शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस द्वारा वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में भी पुलिस की यह मुहिम जारी रहने वाली है।</p>

<p>गौरतलब है कि शहर में तेज रफ़्तार, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट लोगों को वाहन चलाते देखा जाता है, डीएसपी पांवटा ने यातायात पुलिस को सख्त आदेश दिए हैं कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले लोगों को बिल्कुल न बक्शा जाए।</p>

<p>पांवटा एसएचओ अशोक चौहान ने बताया कि एसपी और डीएसपी के सख्त आदेश हैं की कानून का उल्लंघन करने वाले किसी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा। उस पर सख्त कार्रवाई की जाए पांवटा साहिब को शांति प्रिय गुरु की नगरी फिर से बनाई जाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

4 mins ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

15 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

44 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

1 hour ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

5 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

6 hours ago