Follow Us:

प्लास्टिक छोड़ो अभियान के तहत मुख्यमंत्री को दिया पेपर बैग

पी. चंद |

राष्ट्रीय सेवा भारती से संबद्ध प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार अभियान द्वारा चलाए जा रहे, ‘प्लास्टिक छोड़ो-पर्यावरण बचाओ’ अभियान के तहत अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुषेश आर्य ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से नई दिल्ली में मुलाकात कर हैंड मेड पेपर बैग दिया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से अभियान में मदद के लिए निवेदन किया।

इसे मुख्यमंत्री ने पूर्ण रूप से स्वीकार किया और भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने अभियान के सफलता की कामना की और कहा कि प्रदेश इस दिशा में सकारात्मक कार्य कर रहा है और पर्यावरण की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।