हिमाचल

पर्यटन विकास निगम हुआ पेपरलेस, पर्यावरण संरक्षण के साथ फाइलों के झंझट मिला छुटकारा

हिमाचल विधानसभा के बाद अब पर्यटन विकास निगम भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गया है। जिससे पर्यावरण संरक्षण, पैसे की बचत के साथ कार्यों में भी तेजी आई है पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने शिमला में बताया कि प्रदेश सरकार ने सभी कार्यालयों को पेपरलेस करने की योजना बनाई है जिसके तहत पर्यटन निगम पुरी तरह से पेपरलेस हो गया है सारा कार्य ऑनलाइन कर दिया गया है।

राजीव कुमार ने कहा कि पर्यटन विकास निगम की जिम्मेदारी संभालने के बाद इसे पेपरलेस करने की उनकी पहल रही, जिसके बाद ई ऑफिस से ही सारा काम हो रहा है।राजीव कुमार ने बताया कि ई ऑफिस से काम करना काफी आसान हुआ है। पहले कई दिनों तक फाइल पेंडिंग रहती थी या फिर अधिकारी या कर्मचारियों के छुट्टी पर जाने से काम भी देरी से होता था लेकिन अब वही फाइल संबंधित अधिकारी के मोबाइल या लैपटॉप में हर वक्त उपलब्ध होती है जिससे कार्यों में गुणवत्ता और तेजी आई है। इससे पर्यावरण के संरक्षण में भी काफी योगदान मिल रहा है।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

12 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

12 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

13 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

15 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

15 hours ago