Follow Us:

ब्रजेश्वरी मंदिर में शुरू होगा संस्कृत महाविद्यालय, कांगड़ा में बनेगा परशुराम भवन: CM

मनोज धीमान |

ब्राह्मण कल्याण परिषद का रजत जयंती समारोह नगर परिषद कांगड़ा के मैदान में हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ब्राह्मण कल्याण परिषद की स्मारिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की मांग पर बज्रेश्वरी देवी मंदिर में संस्कृत महाविद्यालय शुरू करने और कांगड़ा में परशुराम भवन खोलने को मंजूरी दी। इसके लिए जल्द ही जमीन की औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। मुख्यमंत्री ने परशुराम भवन निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही मकर संक्रांति पर्व को कांगड़ा का जिलास्तरीय पर्व भी घोषित किया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा समुदाय कोई भी हो सबसे पहले वह समाज का हिस्सा है। ब्राह्मण समुदाय की समाज में महत्वपूरण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा संस्कारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। परशुराम के संदेशों को अपने जीवन में ढालें। उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर विरोध करने की राजनीतिक कोशिश है, लेकिन पूरा देश समर्थन में उतर आया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार, स्वस्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, सरवीण चौधरी, राकेश पठानिया और विशाल नहरिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।