Categories: हिमाचल

कांगड़ा में खुला पासपोर्ट केंद्र, नहीं लगाने पडे़ंगे शिमला के चक्कर

<p>विदेश जाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें पासपोर्ट बनाने के लिए कांगड़ा के बाहर नहीं जाना पडे़गा। बल्कि कांगड़ा में ही पासपोर्ट बन जाएंगे। आज कांगड़ा-चंबा सांसद शांता कुमार ने स्थानीय पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा की तहसील चौक में प्रस्तावित बचत भवन का जो शिलान्यास किया है उसका निर्माण कार्य इस शासनकाल में पूरा कर लिया जाएगा।</p>

<p>पासपोर्ट ऑफिस का शुभारंभ करने के बाद शांता कुमार भ्रष्टाचार और अन्य मामलों में फंसे नेताओं पर जमकर बरसे। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि देश के अंदर आज नेता शब्द गाली बन चुका है। वर्तमान में देश में 400 नेताओं के खिलाफ विभिन्न मामलों में 13 हजार मुकदमों पर सुनवाई चल रही है।</p>

<p>&nbsp;यह बात देश के नेताओं के लिए बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति के इस हाल के लिए राजनेता स्वयं जिम्मेदार हैं।&nbsp; शांता कुमार ने कहा कि पिछले 70 साल में देश के राजनेताओं और अफसरशाही ने देश को इतना लूटा है, इतना तो अंग्रेज अपने 300 वर्ष के कार्यकाल में भी नहीं लूट पाए थे। उन्होंने कहा कि विजय माल्या और नीरव मोदी बिना राजनेताओं और अफसरशाही से मिलकर देश को लूटने की हिम्मत नहीं कर सकते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

1 hour ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

1 hour ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

2 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

2 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

2 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

5 hours ago